गाजीपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर 18 दिसंबर को सभी शिक्षक विद्यालय बंद करके लखनऊ में धरना प्रदर्शन में भाग लेंगे। धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए दोनों संगठनों ने बैठक करके शिक्षकों को अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचने की अपील की।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को प्रांतीय महामंत्री और जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में यूआरसी महुआबाग पर बैठक हुई। इस धरने में प्राथमिक शिक्षक, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ, महाविद्यालय शिक्षक संघ, संस्कृत पाठशाला शिक्षक संघ सहित कई शिक्षक संगठन शामिल होंगे। सभी शिक्षक 17 की शाम को लखनऊ के लिए रवाना होंगे। बैठक में रामराज सिंह, जितेंद्र यादव, आनंद प्रकाश यादव, विजेंद्र यादव, सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। संचालन नरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक की बैठक बुधवार को जनपदीय मंत्री राणा प्रताप सिंह के आवास पर हुई। जिसमें संघ संघर्ष के अगले चरण में 16-17 दिसंबर को कलम बंद हड़ताल करेगा। 18 दिसंबर को सभी माध्यमिक शिक्षक लखनऊ में पहुंचकर जेल भरो आंदोलन में हिस्सा लेंगे। सभी शिक्षकों ने इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए लखनऊ कूच करने की अपील की है। बैठक में डा. रणविजय सिंह, रामबदन सिंह, रामानुज सिंह, विजय श्रीवास्तव सहित कई शिक्षक शामिल रहे। बैठक की अध्यक्ष रामलक्षन सिंह ायदव एवं संचालन राणा प्रताप सिंह ने किया।