फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर चार दावेदार

Sat, 07 Dec 2013 05:43 AM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सिविल बार संघ चुनाव के तहत शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच में सभी पर्चे वैध पाए गए। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पर पर लल्लन यादव ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। नामवापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सिविल बार संघ के चुनाव में जहां अध्यक्ष, महासचिव तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कड़ा मुकाबला होगा। वहीं कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय हो चुका है।
विज्ञापन

सिविल बार संघ चुनाव के तहत अध्यक्ष, महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहित कुल दस पदों पर चुनाव होना है। दो दिनों की नामांकन प्रक्रिया में इन पदों पर कुल 26 पर्चे दाखिल हुए थे। शुक्रवार को जांच में सभी पर्चे वैध पाए गए। नाम वापसी की प्रक्रिया शुरू होने पर वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद से अधिवक्ता लल्लन यादव ने अपना पर्चा वापस ले लिया। इस प्रकार वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर छह-छह सदस्यों क निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय हो गया है। इसी प्रकार कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम, द्वितीय, सह सचिव पुस्तकालय, प्रशासन एवं कोषाध्यक्ष पद पर भी निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय माना जा रहा है क्योंकि इन पदों पर एक-एक ही नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। अध्यक्ष पद पर चार दावेदारों के बीच कड़ा मुकाबला होगा तो महासचिव एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद भी आमने-सामने घमासान होगी। चुनाव अधिकारी अधिवक्ता अरविंद सिंह उर्फ सिंहासन सिंह, अखिलेश राय तथा राजेंद्र नाथ ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच 17 दिसंबर को मतदान और मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें