फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने भरा कान दूल्हा शादी से भागा

Fri, 06 Dec 2013 05:43 AM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। गाजीपुर। शहर के सिंचाई विभाग के पास बुधवार रात एक बारात के रंग में उस समय भंग पड़ गया जब जयमाल के बाद एक महिला द्वारा कान भरने पर दूल्हा बिना बताए पिता और बहन के साथ मौके से भाग निकला। लड़की पक्ष की शिकायत पर गुरुवार की सुबह पुलिस दूल्हे और उसके पिता को बक्सर से कोतवाली ले आई। बाद में लड़की पक्ष से लोगों ने ही शादी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग चौराहा निवासी एक युवती की शादी बक्सर के बड़ानुआव (बिहार) निवासी सुरेश राय के पुत्र विकास राय से तय थी। बुधवार शाम बारात आई और द्वारपूजा के बाद जयमाल कार्यक्रम कार्यक्रम संपन्न हुआ। देर रात जब शादी के लिए दूल्हा और उसके पिता नहीं पहुंचे तो लड़की पक्ष के लोग जनवासे में गए। यहां दूल्हे को नदारद देख उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चला। लड़की पक्ष के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। गुरुवार सुबह पुलिस बक्सर से लड़के और उसके पिता को कोतवाली लाई। पुलिस के सामने लड़के ने बताया कि जयमाल के समय किसी महिला ने उसे बताया था कि लड़की विकलांग है। इसलिए वह पिता और बहन के साथ घर चला आया। असलियत जानने के बाद लड़के का पिता शादी के लिए तैयार हुआ तो लड़की के पिता ने ही इंकार कर दिया। इस संबंध में गोराबाजार चौकी इंचार्ज विष्णु श्रीवास्तव ने बताया कि वर पक्ष द्वारा लड़की पक्ष को शादी का खर्चा देने की बात पर तैयार कर मामला रफा-दफा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें