फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर ब्लाक में सिर्फ तीन शिक्षक हैं अच्छे!

Tue, 03 Dec 2013 05:43 AM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सदर ब्लाक में सिर्फ तीन शिक्षक ऐसे हैं जो अच्छे हैं। सोमवार को बीएसए संजीव कुमार सिंह की मौजूदगी में तीन ऐसे शिक्षकों का चयन किया गया जो अच्छे थे। यह अभियान 15 दिसंबर तक सभी ब्लाकों में चलेगा। हालांकि अभी विभाग को भी यह पता नहीं कि तीन अच्छे शिक्षकों के कंधे पर कौन सी जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन

मौजूदा समय में जनपद में करीब 1900 से अधिक प्राथमिक विद्यालय एवं 804 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तीन लाख से अधिक छात्रों का नामांकन किया गया है। पर लगातार यह शिकायतें मिलती रही हैं कि परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक छात्रों को पढ़ाते नहीं हैं। शासन के निर्देश के क्रम में सोमवार को बीएसए संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में सदर ब्लाक के सभी शिक्षकों की बैठक हुई। जिसमें तीन अच्छे शिक्षक चुने गए। बीएसए संजीव कुमार सिंह ने बताया कि सभी ब्लाकों से 15 दिसंबर तक तीन-तीन अच्छे शिक्षकों का चयन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें