फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा कर्मियों की हड़ताल समाप्त

Thu, 04 Jul 2013 05:30 AM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मनरेगा कर्मचारी महासंघ के कर्मचारियों द्वारा मानदेय को लेकर बीते 25 जून से की जा रही क्रमिक हड़ताल जिला श्रमिक समन्वय समिति की मध्यस्थता से बुधवार को समाप्त हो गई। परियोजना निदेशक ने सभी कर्मचारियों को जून माह तक का मानदेय देने पर अपनी लिखित सहमति जता दी है।
विज्ञापन

बीते 25 जून से मनरेगा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले जिले के सभी एपीओ, रोजगार सेवक, ग्राम पंचायत टीए, ब्लाक टीए सहित सभी मनरेगा संविदा कर्मी बकाए मानदेय को लेकर विकास भवन के सामने क्रमिक हड़ताल पर थे। कर्मचारियों की मांग थी कि उन्हें बिना शर्त मानदेय का भुगतान प्रत्येक माह नियत तिथि पर किया जाए। मनरेगा कर्मियों के इस धरने को ग्राम प्रधान संगठन, जिला श्रमिक समन्वय समिति से जुड़े पदाधिकारी भी अपना समर्थन दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने कई बार हड़ताल समाप्त करने के लिए कोशिश की लेकिन मनरेगा कर्मी अड़े रहे। बुधवार को जिला श्रमिक समन्वय समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी डीएन सिंह, अंबिका दूबे सहित कई श्रमिक नेताओं ने अधिकारियों के बीच मध्यस्थता कर हड़ताल समाप्त कराने की कोशिश की। मुख्य विकास अधिकारी और परियोजना निदेशक के साथ ही जिला विकास अधिकारी ने मनरेगा कर्मियों को जून माह का मानदेय देने पर अपनी सहमति जता दी। इसके बाद परियोजना निदेशक संतोष कुमार और डीडीओ एससी राय ने धरना स्थल पर आकर कर्मियों के बीच उनकी मांगों को मान लिए जाने की घोषणा की। कहा कि इस दौरान किसी भी कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की जाएगी। इसके बाद मनरेगा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव ने 9 दिन चली क्रमिक हड़ताल को समाप्त करने की घोषणा की। कहा कि हम लोग मनरेगा योजना को आगे ले जाना चाहते हैं लेकिन जब तक समय से मानदेय नहीं मिलेगा तो योजना कैसे परवान चढ़ेगी। कहा कि परियोजना निदेशक ने सभी मांगों को मान लिया है। हड़ताल को सफल बनाने वाले कर्मियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान अनंत सिंह, नितेश, कैशर, कृष्णकांत समेत सैकड़ों कर्मी मौजूद रहे। अध्यक्षता वीरेंद्र सिंह एवं संचालन नागेंद्र सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें