महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस टाॅप करने वाली छात्र स्नेहा जैन
गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रथम बैच के 99 छात्र-छात्राओं ने पांच वर्ष डिग्री प्राप्त कर ली। सोनभद्र की स्नेहा जैन ने 81 फीसदी अंक के साथ टॉप किया है। इसके साथ ही अब यह पास आउट हो चुके एमबीबीएस प्रथम बैच के छात्र-छात्राएं एक वर्ष तक मेडिकल कॉलेज के अस्पतालों में इंटर्नशिप करेंगे। इसका लाभ मरीजों को भी मिलेगा।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा ने बताया कि 2021 में महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के 100 छात्रों के साथ पहले बैच की शुरुआत हुई थी। आज कॉलेज को पांच वर्ष हो गए, ऐसे में प्रथम बैच के 99 छात्र-छात्राओं ने पढ़ाई पूरी कर ली गई है। जबकि एक छात्र ने पढ़ाई छोड़ दी थी। अब पास हुए एमबीबीएस के छात्र इंटर्नशिप करेंगे। इन छात्रों द्वारा 300 बेड के नवनिर्मित अस्पताल, 200 बेड के पुरुष अस्पताल और 100 बेड के महिला अस्पताल में सीनियर डाॅक्टरों के साथ रहकर एक साल तक इंटर्नशिप कराई जाएगी। इसका लाभ मरीजों को मिलेगा। ऐसे में डॉक्टरों की कमी अब दूर होगी और अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।