फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में बेवजह घूमने पर 99 बाइकों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। लाकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई का क्रम जारी है। शुक्रवार को बे-वजह सड़क पर बाइक से तफरी करने वालों का पुलिस ने चालान किया। यातायात प्रभारी सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि बिना किसी काम के घूमने पर विभिन्न मार्गों पर 55 बाइकों का चालान करने के साथ ही दो बाइकों को सीज करने की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही 1500 सम्मन शुल्क जमा कराया गया। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार तहसील तिराहे पर उपजिलाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी विनय गौतम व कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने सड़क पर बे-वजह वाहन लेकर आने-जाने वाले 24 लोगों का चालन किया। सुहवल संवाददाता के अनुसार थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा, उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह एवं उपनिरीक्षक सत्यनारायण यादव अपने हमराही पुलिस बल के साथ क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मार्गों पर लाकडाउन के दौरान बिना किसी काम के घूम रहे 20 बाइकों का चालान किया। सात हजार का जुर्माना ठोंका। उधर कुछ लोगों ने बताया कि पुलिस कहीं-कहीं अत्याचार भी कर रही है। आवश्यक कार्य से जाने वालों को भी रोककर उनको मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। यह गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें