गाजीपुर। बिजली निगम की ओर से बीते 15 दिसंबर से एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का संचालन किया जा रहा है। 15 से 24 दिसंबर तक नौ दिनों में 12 हजार 12 बकायेदारों से 9.68 करोड़ रुपये की वसूली की गई है। जबकि जिले में 3.62 लाख बकायेदारों के ऊपर 591 करोड़ रुपये बकाया है। ओटीएस योजना को रफ्तार देने के लिए पहली बार विद्युत सखियों को शामिल किया गया है। कुल 226 विद्युत सखियों को ओटीएस के तहत उपभोक्ताओं को बकाया जमा करने के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी दी है।
एक लाख रुपये बकाया जमा कराने पर विद्युत सखियों को तीन से चार हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। बिजली निगम की कोशिश है कि ओटीएस के तहत अधिक से अधिक बकाया वसूली की जाए। ओटीएस का प्रथम चरण 31 दिसंबर तक चलेगा। प्रतिदिन औसतन 40 से 42 कैंपों का आयोजन विभिन्न ग्रामीण अंचलों में किया जा रहा है। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि नौ दिनों में ओटीएस के तहत 9.68 करोड़ रुपये की वसूली की गई है।
ऐसे मिलेगा ओटीएस का लाभ
गाजीपुर। जिन घरेलू उपभोक्ताओं का 5,000 रुपये तक बकाया है। प्रथम चरण के अभियान में एकमुश्त जमा करने पर ब्याज में 100 प्रतिशत की छूट मिलेगी। द्वितीय चरण में 80 व तीसरे चरण में 70 प्रतिशत छूट का प्रावधान है। 5,000 से अधिक के बकाया होने पर एक मुश्त जमा करने पर प्रथम चरण में 75, द्वितीय 65 व तीसरे चरण में ब्याज में छूट 55 प्रतिशत मिलेगा। वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को एक मुश्त जमा करने पर प्रथम चरण में 60, द्वितीय में 50 व तीसरे चरण में ब्याज में 40 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला