फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक अध्यापक के पद के लिए 95 शिक्षकों ने कराई काउंसिलिंग

विज्ञापन
शहर के राजकीय बालिका इंटर कालेज में सेवानिवृत्त सहायक अध्यापकों की काउंसलिंग में भाग लेते शिक्ष - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के राजकीय और एडेड माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त पदों पर सेवानिवृत्त प्रवक्ताओं के पूल टीचर के रूप में चयन के लिए शनिवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज के सभागार में काउंसिलिंग हुई। काउंसिलिंग में कुल 35 में से 31 शिक्षक उपस्थित हुए। जबकि चार शिक्षक अनुपस्थित रहे। जबकि शुक्रवार को अनुपस्थित रहे चार सहायक अध्यापक भी काउंसिलिंग कराने पहुंचे। इस तरह सहायक अध्यापक के पद के लिए कुुल 95 शिक्षकों ने काउंसिलिंग कराई।
विज्ञापन

काउंसिलिंग के लिए गठित पांच सदस्यीय समिति ने सभी के प्रमाण पत्रों की जांच की। काउंसिलिंग में कुछ ऐसे शिक्षक उपस्थित हुए जिनका स्वास्थ्य गड़बड़ दिखाई दिया। समिति के सदस्यों ने ऐसे शिक्षकों को चिन्हित कर लिया है। कुछ शिक्षक जिस विद्यालय से सेवानिवृत्त हुए थे वहां से अन्यत्र किसी दूसरे विद्यालय के लिए आवेदन किया था। उनके आवेदन पर भी समिति ने विचार किया।
समिति के अध्यक्ष वित्त एवं लेखाधिकारी दीपक कुमार सिंह की देखरेख में समिति के सदस्य एवं राजकीय सिटी इंटर कालेज गाजीपुर के प्रधानाचार्य हरेंद्र कुमार, राजकीय हाईस्कूल सौरी के प्रधानाचार्य रामअवतार यादव, राजकीय हाईस्कूल मखदूमपुर के प्रधानाचार्य सीपी सिंह और राजकीय हाईस्कूल कटरिया के प्रधानाचार्य सुधीर कुमार विश्वास ने काउंसिलिंग में उपस्थित सभी शिक्षकों से संबंधित विषय के बारे में प्रश्न पूछकर उनके पढ़ाने की क्षमता को परखा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ओपी राय के निर्देशन में शुरू हुई यह काउंसलिंग शनिवार को संपन्न हो गई।
विज्ञापन

पूल टीचर के रूप में उन्हीं सेवानिवृत्त शिक्षकों का चयन किया जाएगा जिन्होंने 70 वर्ष की आयु पूर्ण नहीं की है। ऐसे टीचरों का चयन उन पदों पर किया जाएगा जो किसी शिक्षक के छह माह से अधिक समय के लिए अवकाश पर जाने से रिक्त हुआ है अथवा शिक्षक के आकस्मिक निधन अथवा सेवानिवृृत्त किए जाने से रिक्त हुआ है अथवा यह पद पहले से रिक्त है। काउंसलिंग में कार्यालय सहायक अनिल पांडेय, बबुआ यादव, शैलेंद्र यादव, आशीष कुशवाहा ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें