फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह प्रत्याशियों के नामांकन फार्म जांच में अस्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सातवें एवं अंतिम चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव का नामांकन कार्य संपन्न होने के बाद मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। कलेक्ट्रेट स्थित न्यायालय कक्ष में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नामित किए गए सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति में जिला निर्वाचन अधिकारी के बालाजी की ओर से सभी प्रत्याशियों की तरफ से भरे गए नामांकन फार्म की स्क्रूटनी की गई। इसमें छह उम्मीदवारों के नामांकन फार्म में कमियां पाई गई जिसे अस्वीकृत किया गया। गाजीपुर संसदीय सीट के लिए 19 मई को मतदान कराया जाएगा। सातवें एवं अंतिम चरण में होने वाले गाजीपुर लोकसभा के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 22 अप्रैल से शुरू थी। नामांकन के अंतिम दिन 29 अप्रैल तक कुल 21 प्रत्याशियों की ओर से पर्चा दाखिल किया गया था। नामांकन पत्रों की जांच की गई। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नामित किए गए सामान्य प्रेक्षक श्रीनिवास वंदला की उपस्थिति में आज जिला निर्वाचन अधिकारी के बालाजी ने सभी प्रत्याशियों की तरफ से भरे गए नामांकन फार्म की स्क्रूटनी की। इस दौरान छह उम्मीदवारों के नामांकन फार्म में कमियां पाई गई जिसे अस्वीकृत किया गया। स्क्रूटनी के बाद छह प्रत्याशियों सत्यदेव यादव, ईश्वरदेव सिंह, निर्दल प्रत्याशी दिनेश कुमार कनौजिया, नेशनल एजुकेशन पार्टी के नंदलाल, निर्दल प्रत्याशी लालचंद्र सोनकर एवं राष्ट्रव्यापी जनता पार्टी के सोहित यादव का नामांकन फार्म अपूर्ण होने के कारण अस्वीकृत किया गया। छह नामांकन अस्वीकृत हो जाने के बाद अब पंद्रह प्रत्याशी रह गए हैं। दो मई को दिन में तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कलेक्ट्रेट के आसपास सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी। स्क्रूटनी को लेकर सियासी गहमा-गहमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें