रेवतीपुर/भदौरा। संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने जमानिया विधानसभा क्षेत्र के नगसर, टौंगा, गोड़सरा, बकैनिया, लहना, धनाढ़ी और कुसी में जनसंवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बहुमत की सरकार का लाभ क्या होता है यह देश के लोगों ने समझा है। देश ने यह जाना है कि सरकार के पास स्पष्ट एवं मजबूत बहुमत है तो सरकार कड़े एवं बड़े फैसले कर सकती है। उन्होंने कहा कि पूर्वी उत्ता प्रदेश का पिछड़ापन कैसे दूर हो, इसके लिए प्रधानमंत्री ने सिर्फ भाषण ही नहीं दिया बल्कि समर्पित होकर प्रयास भी किया है। विगत पांच वर्ष में देश में बहुत भारी बदलाव हुआ है। रोड कम रेल ब्रिज गंगा पर सबसे कम समय में बनने वाला पुल मात्र तीन वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा। गाजीपुर से मऊ तक नई रेल लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरू है। हवाई यात्रा सहित गाजीपुर के जल्लापुर में बन रहे बंदरगाह से लोगों को अवगत कराते हुए उन्होंने कहा कि गाजीपुर ने विकास का नया मानक स्थापित किया है। भाजपा के नेतृत्व में चल रही देश की सरकार हो चाहे उ.प्र. प्रदेश की सरकार इसने चारों तरफ विकास की गति को तेज किया है। पूर्व की सरकार काम में कम कमीशन में ज्यादा ध्यान देती थी। कांग्रेस की पूर्वांचल प्रभारी प्रियंका वाड्रा गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रयाग में गंगा जल का आचमन किया। आज गंगा पार्टी की सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण ही इस योग्य हुई है। उन्होंने पूर्व सांसद स्व. विश्वनाथ शास्त्री के निधन पर उनके घर असांव गांव जाकर अपनी संवेदना व्यक्त कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रदाजंली दी। जनसंवाद कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सुनीता सिंह, महामंत्री ओमप्रकाश राय, नरेंद्र सिंह, रमाशंकर उपाध्याय, रमाकांत सिंह, विष्णु सिंह, पंकज राय, मुरली कुशवाहा, परीक्षित सिंह, संतोष पांडेय आदि उपस्थित थे। टौंगा में आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख मुकेश राय, विजयी उपाध्याय, विश्वदीपक उपाध्याय, प्रफुल्लचंद्र राय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी, पवन खरवार, विजयशंकर उपाध्याय, सतेंद्र राय, संजय राय, अश्विनी राय, इमरान, मोनू, राहुल, सोनू, अजय उपस्थित थे। गोड़सरा के कार्यक्रम में दिलशाद खां, मोनू खान, भोलू खां, सगीर खां, मानवेंद्र सिंह, शकील खां, लालबाबू जायसवाल, शाह आलम, मनीष सिंह, पंकज राय, जमालुद्दीन खां, रशीद खान, रामसिंह कुशवाहा, शिवमुनि राम, जोखू खान आदि उपस्थित थे।