फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व जल दिवस: 399.5

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के पिछड़े गांवों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए 399.58 लाख की लागत से कुल चौदह परियोजनाओं को शासन ने स्वीकृति दी थी। ‘राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना’ अंतर्गत वर्ष 2013 में इन परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई थी। इसके माध्यम से आम लोगों को दूषित पेयजल से मुक्ति दिलाना था। शासन से पहली किश्त का भुगतान होते ही इस परियोजना पर तेजी से कार्य आरंभ हुआ। अभी एक गांव में परियोजना को किसी तरह पूरा हुआ कि निर्वाचन कार्यालय ने अधिसूचना जारी कर दिया और लोकसभा चुनाव की डुगडुगी बज गई। इसके साथ ही अन्य 13 परियोजनाएं अधर में लटक गई हैं। गर्मी में तापमान चढ़ने के साथ ही पानी की आवश्यकता बढ़ जाती है। आम लोगों से लेकर पशु-पक्षी तक पानी की तलाश में भटकते हैं। इसके मद्देनजर जल निगम विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजकर लंबे समय से लटकी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए धन की मांग की। शासन से जनपद के चौबेपुर, दुल्हपुर, ताजपुर कुर्रा, मनिया, रक्सहां, फुल्ली, बरूईन, कालूपुर, कल्याणपुर, छपरी, युसूफपुर, रानीपुर, चकफरीब तथा कठार गांव में पानी टंकी निर्माण, पाइप लाइन बिछाने, नलकूप की बोरिंग करने तथा स्टाफ रूम बनाने के साथ अन्य कार्य किए जाने थे। इसके लिए शासन स्तर से वर्ष 2013-14 और 15-16 में कुल 399.58 लाख रुपये स्वीकृत किया गया। विभाग की माने तो पहली किश्त के रूप में केवल चौबेपुर गांव के लिए 233.87 लाख रुपये ही अवमुक्त किए गए। धन मिलने के बाद जलकल विभाग ने इस गांव में पेयजल योजना के सारे का र्य पूर्ण करा दिए। यहां पाइप लाइन बिछाने के साथ ही, पानी टंकी का निर्माण करा दिया गया। नलकूप की बोरिंग के साथ ही स्टाफ रूम भी तैयार हो गया है, लेकिन अभी भी गांव में जलापूर्ति नहीं हो रही है। इसी प्रकरण बाकी बचे गांवों में राष्ट्रीय ग्रामीण परियोजना कब मूर्त रूप लेगी, यह कहना मुश्किल है ? ग्रामीणों की माने तो गांव में पानी टंकी निर्माण, पाइप लाइन बिछाने तथा ट्यूबवेल की बोरिंग करने सहित अन्य कार्यो के कराए जाने से काफी खुशी मिली थी। लेकिन एक-एक साल करते-करते छह साल बीत गए और लोगों को निराशा होने लगी। वर्ष 2019 में एक गांव में इसकी शुरूआत हुई तो अन्य गांवों के लोग भी उम्मीद लगाए हुए थे कि गर्मी के पूर्व उनके यहां शुद्ध पेयजल की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। लेकिन परियोजना के पूर्ण ने होने से अब भी लोगों को का इसका इंतजार है। सीडीओ हरिकेष चौरसिया ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल परियोजनाओं पर कार्य आरंभ हुआ है। लोकसभा चुनाव की वजह से कार्य कुछ दिनों के लिए बंद है। बहुत जल्द इसे पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें