गाजीपुर। संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के प्रयास से गोडा़ ग्राम में स्थापित सेनेटरी नैपकिन मशीन से ‘सहेली’ महिला सशक्तिकरण केंद्र की महिलाओं द्वारा निर्मित सेनेटरी नैपकिन पैड की प्रथम बिक्री से प्राप्त 2350 रुपये की धनराशि नमामि गंगे परियोजना में दान करने के लिए राज्यमंत्री श्री सिन्हा को प्रदान किया। इस अवसर पर महिलाओं ने कहा की अगर देश के प्रधानमंत्री सियोल पीस प्राइज में प्राप्त संपूर्ण धनराशि नमामि गंगे परियोजना में दान कर सकते हैं तो फिर हम सब अपनी पहली कमाई का पैसा मां गंगा की साफ-सफाई के लिए क्यों नहीं दान कर सकते हैं। इस अवसर पर सहेली समूह की अध्यक्ष आकांक्षा मिश्रा, महामंत्री प्रियंका पांडेय, अनिता देवी, रेखा देवी, सुमन देवी, मंजू, कंचन मद्धेशिया, सुमन कुमारी, कौशल्या यादव, चंचली देवी, पार्वती, निशा कुमारी के अलावा राज्यमंत्री के निजी सहायक सिद्धार्थ राय, भाजपा के मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, अभिषेक, शुभम, शिवम उपस्थित थे।