फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर टूटा रेलवे फाटक का बूम

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)। स्टेशन बाजार में रेलवे फाटक का बूम सोमवार की दोपहर एक बार फिर टूट कर लटक गया। इस दौरान स्लाइडर गेट के सहारे ट्रेनों का आवागमन कराया गया। बाद में सूचना मिलने पर रेलवे के सिग्नल विभाग ने फाटक के बूम को ठीक किया। अभी एक सप्ताह पहले इस फाटक का बूम एक वाहन के धक्के से टूटा था।
विज्ञापन

गेटमैन प्रमोद कुमार ने बताया कि रेल फाटक बंद होने के बाद लोग अपनी बाइक तथा साइकिल आदि नीचे से निकालने लगते हैं। इस दौरान लोग फाटक के बूम को हाथ से उठा कर अपनी बाइक को निकालने का प्रयास करते हैं। लोहे की हल्की चादर से बना बूम टेढ़ा हो जाता है। जो बाद में फाटक बंद करते अथवा खोलते समय टूट कर लटक जाता है। सोमवार को कुछ ऐसा ही देखने को मिला। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बने स्लाइडर गेट के सहारे आने-जाने वाली ट्रेनों को पास कराया जाता है। जल्दी के चक्कर में लोग रेलवे का नुकसान करने से बाज नहीं आ रहे हैं। जबकि बंद फाटक के नीचे से निकलना कानूनन अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें