फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रमण कर हड़ताल के लिए किया जनजागरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की ओर से आठ जनवरी से प्रस्तावित दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को कामयाब बनाने के लिए कर्मचारियों ने कमर कस ली है। शनिवार को कर्मचारी नेताओं ने नगर पालिका, सहकारिता, जिला पूर्ति, जिला परिषद, सेवायोजन, पिछड़ा वर्ग, निबंधन, विपणन एवं सिंचाई विभाग का भ्रमण कर जनजागरण किया। इस दौरान कर्मचारियों से दो दिवसीय हड़ताल को कामयाब बनाने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में हड़ताल में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। भ्रमण कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव, संजय यादव, धर्मराज प्रजापति, गोपाल यादव, अखिलेश श्रीवास्तव, सुभाष सिंह यादव, अखिलेश श्रीवास्तव, राकेश सिंह, परवेज अहमद, अजय सिंह, उमाकांत, नवीन, गजेंद्र, अश्विनी कुमार, धीरेंद्र, लालजी यादव, मनोज पांडेय, दिनेश यादव, रमेश पांडेय, आलोक सिंह, संतोष तिवारी, शैलेंद्र तथा इरशाद अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें