मरदह। थाना क्षेत्र के करदह कैथवली गांव निवासी एक युवा किसान की खेत की सिंचाई करते समय ठंड लगने से मंगलवार की सुबह मौत हो गई। इकलौता चिरात बुझने से घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के करदह कैथवली गांव निवासी भगवान गुप्ता का पुत्र आनंद गुप्ता (30) मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे अपने खेत में गेहूं की सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक कांपने लगा। उस पर जैसा ही वहां मौजूद परिवार के अन्य लोगों की नजर पड़ी, वह दौड़कर मौके पर पहुंचे, तब तक आनंद की मौत हो गई। इस घटना से घर में कोराम मच गया। मृतक की पत्नी मीना देवी के साथ ही परिवार के अन्य सदस्य दहाड़े मारकर चीख-पुकार करने लगे। पत्नी मीना कभी रोते-रोते पूरी तरह से शांत हो जा रही थी तो अपने बच्चों अंशिका (6) और अनुष्का (4) और बेटे हिमांशु (2) का चेहरा देख चीख-पुकार करने लग रही थी। मां से सृीने से लगकर बच्चे भी बिलख रहे थे। उन्हें सांत्वना देने वालों की आंखें भी छलछला जा रही था। आनंद अपने माता-पिता का इकलौता संतान था। उसकी तीन बहनें हैं। दो की शादी हो चुकी है, एक का होना बाकी है। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
.........
गाजीपुर। धीरे-धीरे नहीं, तेजी से ठंड का सितम बढ़ रहा है। सुबह और रात तो ठंड लोगों को पूरी तरह से झंकझोर रही है। लोग इससे मुकबला करने के लिए तरह-तरह का जनत कर रहे है। बावजूद इसके प्रभाव से नहीं बच पा रहे हैं। वर्ष के पहले दिन मंगलवार को दिन में गलन का प्रभाव कुछ कम रहा, लेकिन दिन में दो बजे बाद ही धूप की चमक फीकी हो गई और गलन का प्रभाव बढ़ गया है। जैसे-जैसे दिन ढलता गया, वैसे-वैसे ठंड भी बलवान होती गई। सूर्यास्त से सर्दी के साथ ही लोग जबरदस्त गलन की जद में आ गए। ठंड से राहत के लिए लोग गर्म कपड़ों के साथ ही अलाव का सहारा ले रहे हैं। बेहाल लोगों में इस बात की चर्चा हो रही है कि लगता है कि इस बार सर्दी ज्यादा परेशान करेगी।
...