फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ से 15 वर्ष तक के बच्चों को मिजिल्स रुबेला का टीका जरूर लगवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के महुआबाग स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मिजिल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी के बालाजी ने सोमवार को फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज से ही इस अभियान की शुरुआत हुई है। हर विद्यालय में मिजिल्स रूबेला का टीका लगाया जाएगा। नौ से 15 वर्ष तक के बच्चों को यह टीका जरूर लगवाएं एवं दो जानलेवा बीमारियों खसरा एवं रूबेला से बचाएं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया ने सभी छात्राओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने को कहा। कहा कि जिस प्रकार टीकाकरण के माध्यम से पोलियो को दूर किया उसी प्रकार खसरा एवं रूबेला जैसी जानलेवा बीमारी को टीकाकरण को सफल बनाते हुए दूर भगाना है। इस अवसर पर उपस्थित छात्राओं 1137 लक्ष्य के सापेक्ष 32 छात्राओं का टीकाकरण कर उन्हें प्रमाण पत्र दिया गया। ब्रांड एंबेसडर के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी विशाखा एवं उमेश पाल को जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया। बताया गया कि जिले में 13 लाख बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य है। इनके प्रतिरक्षण के लिए प्रतिदिन लगभग 480 टीमों को लगाया गया है। टीकाकरण कार्यक्रम 17 जनवरी 2019 तक चलाया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद गाजीपुर की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जीसी मौर्य, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके सिन्हा, डॉ. डीपी सिन्हा, प्रभुनाथ, अशोक कुमार, विवेक राय, मीनाक्षी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें