दुबिहां (गाजीपुर)। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत बाराचवर के रामलीला मैदान में बुधवार को कैंप आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न ग्रामसभा से आए हुए लाभार्थियों को प्रधानमंत्री का पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद भरत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है। सरकार गरीब तबके के लोगों के लिए मुख्य रूप से कार्य कर रही है। यह योजना गरीबों के लिए कल्याणकारी है। इसमें पांच लाख तक के वार्षिक इलाज की सुविधा गरीबों को मिलेगी।
बाराचवर के चिकित्साधिकारी डॉ. एनके सिंह ने बताया कि जिनका लिस्ट में नाम है वे लोग सरकारी अस्पताल से या फिर गाजीपुर में इस योजना के लिए चयनित अस्पतालों से नि:शुल्क कार्ड बनवा सकते हैं। यह कार्ड जन सुविधा केंद्रों से भी बनाए जा सकते हैं जिसके लिए 30 रुपये निर्धारित शुल्क है। बाराचवर ब्लॉक में 437 लोगों को आज पत्र प्रदान किया गया। अभी लगभग 8500 लोगों को पत्र देने हैं। इस अवसर पर शिवमूर्ति रावत, असलम, जितेंद्रनाथ पांडेय, ब्रजेंद्र सिंह, अखिलेश राय, रामकरन बिंद, संपूर्णानंद उपाध्याय, धनंजय चौबे, नथुनी सिंह, हिमांशु राय, आशुतोष सिंह, देवेंद्र सिंह मुन्ना, शिवजी सिंह, जमींदार गोंड, रामाश्रय सिंह, पप्पू शर्मा, वीरेंद्रनाथ राय, शिवशंकर गुप्ता, यशवंत सिंह, राहुल सिंह आदि रहे। संचालन श्यामराज तिवारी ने किया।