फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरह घंटे तक थमा रहा वाहनों का पहिया, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल/रेवतीपुर(गाजीपुर)। तमाम प्रयासों के बाद भी जनपदवासियों को जाम के झाम से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। जिला प्रशासन की लापरवाही एक बार फिर गुरुवार को देखने को मिली। भोर के करीब तीन बजे गाजीपुर-बारा मार्ग तथा गाजीपुर जमानिया- सैय्यदराजा राष्ट्रीय राजमार्ग -24/97 पर जिला प्रशासन द्वारा नो इंट्री का समय समाप्त होते ही मार्गों पर वाहनों को आवागमन के लिए खोला गया। भारी वाहन अपने-अपने गंतव्यों के लिए एक दूसरे से आगे निकलने के प्रयास में हमीद सेतु के पास से गुजर रहे थे। तभी ओवरटेक करते समय एक ट्रक दूसरे में सट गया। इसी दौरान बिहार से बालू लेकर जिला मुख्यालय आ रहा एक ट्रक का गुल्ला कालूपुर चट्टी के पास टूट गया, काफी प्रयास के बाद भी वाहन की मरम्मत नहीं हो सकी और देखते-ही-देखते विभिन्न मार्गों पर जाम लग गया। जाम क कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

जाम इस कदर बढ़ता गया कि पैदल निकलना भी दुश्वार हो गया था। इसकी सूचना से हलकान प्रशासन मौके पर पहुंच आवागमन को सुचारू करने में जुट गया, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। आए दिन जाम अब लोगों के रोजमर्रा के दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है, जिससे लोग काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। जाम में आज सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली छात्र- छात्राओं, महिलाओं, अधिवक्ताओं, वादकारियों, मरीजों को हुई। एनएच पर सुबह से ही भीषण जाम ने यातायात व्यवस्था को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। जिसके चलते ताड़ीघाट बारा मार्ग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग जमानियाँ गाजीपुर पर यातायात ठप हो गया। स्कूली वाहन छात्रों को लेकर घंटों जाम समाप्त होने का इंतजार करते रहे, लेकिन जाम समाप्त न होता देख निराश हो वापस घरों को लौट गए, बहुत वादकारियों ने तो अपने अधिवक्ताओं को जाम का हवाला दे मोबाइल से ही तारीख लेने की सलाह देते नजर आए। जाम से बिलबिलाए लोगों ने इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को सीधे जिम्मेदार ठहराया। कहा कि अगर बक्सर भरौली गंगा सेतु को चालू कराने के लिए बिहार सरकार तथा वहां के प्रशासनिक अधिकारियों से पहल करते तो शायद लोगों को इस गंभीर समस्या से मुक्ति मिल जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें