फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार मीटर में संजय अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नेहरू स्पोर्टस स्टेडियम में जिलास्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर विधायक डा. संगीता बलवंत एवं मुख्य विकास अधिकारी हरिकेष चौरसिया ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर हुई तीन हजार मीटर की दौड़ में संजय यादव पहले, रोहित राजभर दूसरे, चार सौ मीटर दौड़ में नागेंद्र राजभर प्रथम, संस्कार राय द्वितीय, 15 सौ मीटर दौड़ में नागेंद्र राजभर पहले, रोहित दूसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक में सचिन यादव प्रथम, रोहित सिंह द्वितीय, बालिकाओं की आठ सौ मीटर में प्रीति गिरी पहले, अन्नू कनौजिया दूसरे तथा दो सौ मीटर में निशा पासवान प्रथम एवं बिटटू शर्मा द्वितीय रही। कबड्डी में भदौरा प्रथम तथा जमानिया को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें