फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह से बंद नलकूप से सिंचाई में परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर(गाजीपुर)। क्षेत्र के सिधौना स्थित नलकूप पिछले छह माह से शोपीस बना है। इससे किसानों को सिंचाई की दिक्कतें आ रही का संकट झेलना पड़ रहा है। उन्हें पैसा खर्च कर सिंचाई करवानी पड़ रही है। आक्रोशित किसानों का कहना है कि संबंधित विभाग को अवगत कराने के बाद भी नलकूप को ठीक नहीं कराया गया। यदि समय रहते इसे चालू नहीं किया गया, तो लोग सड़क पर उतरने को विवश होंगे।
विज्ञापन

सिधौना स्थित नलकूप संख्या-131 से सैदपुर के किसानों का काम चलता है। लेकिन नलकूप में आई खराबी के कारण छह माह से बंद पड़ा है। इससे सिंचाई न होने से किसान गेहूं की बुआई का कार्य प्रारंभ नहीं कर पा रहे हैं। बल्कि डीजल इंजन के लिए खुद ही पैसा खर्च कर सिंचाई करवाना पड़ रहा है। इसके लिए कई बार संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को अवगत कराया गया। लेकिन तब भी नलकूप ठीक नहीं कराया गया। किसानाें ने कहा कि यदि समय रहते उसे ठीक नहीं कराया तो सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें