गाजीपुर। सदर ब्लॉक के सभागार में शनिवार को ब्लॉक अध्यक्ष रमेश यादव की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। इसमें ग्राम प्रधानों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। 19 नवंबर को आयोजित जिला सम्मेलन एवं स्वच्छता गोष्ठी पर को सफल बनाने की चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष भयंकर यादव ने सभी प्रधान साथियों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर उपाध्यक्ष मुन्ना राजभर, सर्यनाथ यादव, सरदार यादव, रामवचन यादव, विनय कुमार, रमेशचंद्र कुशवाहा, अच्छे कुशवाहा, तिलक यादव, डॉ. हेमंत यादव, दवेंद्र, बसावन बिंद, रमेश यादव, गिरजा प्रसाद, दिलीप यादव आदि उपस्थित थे।