फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा विसर्जन के दौरान मारपीट, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगंज(गाजीपुर)। कासिमाबाद थाना अंतर्गत बहादुरगंज बाजार में शनिवार की शाम गणेश-लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन जुलूस का ट्रैक्टर निकलते वक्त एक मकान के बारजे से सट गया। इससे बारजा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के कुछ देर बाद मकान मालिक अन्य लोगों के साथ एकजुट हो जुलूस में शामिल लोगों को मारना-पीटना शुरू कर दिया। इससे बाद प्रतिमा विसर्जन जुलूस के अलग-अलग आठ मूर्तियों को जहां-तहां रोक दिया गया और लोग मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। साथ ही पुलिस चौकी के सामने प्रदर्शन करने लगे। सूचना के बाद थोड़ी ही देर में आधे दर्जन से अधिक थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चंद्र प्रकाश शुक्ल तथा हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों के समझाने-बुझाने पर करीब सात बजे लोग शांत हुए और जुलूस को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन

बहादुरगंज नगर पंचायत में दीपावली के अवसर पर कई वर्षों से पंडाल बनाकर उसमें गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करने की परंपरा चली आ रही है। यहां मूर्ति पूजन का कार्य होता रहा है। इस साल भी नगर के विभिन्न इलाकों में आठ स्थानों पर पंडालों में प्रतिमाएं स्थापित की गई थी। शनिवार को दोपहर बाद विसर्जन के लिए प्रतिमा जुलूस निकाला गया। सभी प्रतिमा जुलूस पहले शति चंडी मां के धाम पर पहुंची। यहां आरती के बाद जुलूस पुरानीगंज स्थित शांति घाट पर पोखरा में विसर्जन के लिए रवाना हुआ। इसी दौरान शाम को करीब पांच बजे पुरानी मछली बाजार में नगर के हनुमान मंदिर के पास स्थापित प्रतिमा का ट्रैक्टर एक व्यक्ति के मकान के बारजे से रगड़ खा गया। जिससे वह मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। मकान दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति का था। उधर बरजा टूटने से नाराज मकान स्वामी ने कुछ लोगों के साथ जुलूस में शामिल लोगों की पिटाई शुरू कर दी। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। जानकारी होते ही प्रतिमाएं जहां-तहां खड़ी कर दी गईं। नाराज लोगों ने पुलिस चौकी के सामने प्रतिमा रोककर हो-हल्ला करते हुए मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इसके बाद मौके पर आधा दर्जन थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई और लोगों को समझाने में जुट गई। लेकिन नाराज लोग मौके पर सक्षम अधिकारी को बुलाने और मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ रहे। देर शाम सात बजे एसपी ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ला मौके पर पहुंचे और हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों के सहयोग से लोगों को समझाने-बुझाने का काम किया गया। एसपी ग्रामीण ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद विभिन्न समितियों के लोगों ने मूर्ति विसर्जन का जुलूस आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें