फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मरदह। थाना क्षेत्र के मरदह-महाहर धाम मार्ग पर दुर्खुर्शी गांव के पास शनिवार की शाम तीन दिन से लापता अर्जुन राजभर का शव नहर में उतराया मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

बदलियां गांव निवासी विशुन राजभर का पुत्र अर्जुन राजभर (24 वर्ष) तीन दिन पहले घर से बिना किसी को बताए कहीं चला गया। देर शाम तक घर वापस नहीं आने पर परिवार के लोग उसे खोजने लगे। उसका कहीं पता नहीं चला। दूसरे दिन भी परिजनों ने सभी रिश्तेदारी में तलाश की लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं लगा। इसी बीच ग्रामीणों ने नहर के पानी में उतराया एक युवक का शव देखा। यह देख वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकलवाया। काफी प्रयास के बाद युवक की पहचान अर्जुन राजभर के रुप में हुई। पुलिस ने इसकी सूचना युवक के परिजनों की दी। परिवार के लोग भी थाने पहुंच गए। मृतक युवक के पिता विशुन राजभर ने बताया कि अर्जुन राजभर कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। वह बिना बताए कहीं चला जाता था। इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेश सिंह यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी कि मौत कैसे हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें