फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने एसडीएम दफ्तर पर मौन धरना-प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)। स्थानीय तहसील में बुधवार को बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने बरामदे में बैठकर मौन धरना-प्रदर्शन किया। अधिवक्ता बीते सितंबर महीने से ही न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर हड़ताल कर रहे हैं। जब हड़ताल से बात नहीं बनी तो अधिवक्ताओं ने पहले 10 अक्तूबर और फिर 12 अक्तूबर को तहसील में हुंकार भरी। इसके बाद भी कुछ नहीं हुआ तो अधिवक्ता उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने बरामदे में मौन बैठ गए। उपजिलाधिकारी की ओर से पत्रक भेजकर बुधवार को वार्ता के लिए अधिवक्ताओं को बुलाया गया है।
विज्ञापन

धरना में बैठने और जाते समय अधिवक्ताओं ने जुलूस की शक्ल में जमकर नारेबाजी की। बार के अध्यक्ष गोरखनाथ सिंह ने बताया कि 1 सितंबर से ही हड़ताल पर हैं और न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया हुआ है। इस दौरान कई बार वार्ता का दौरा चला लेकिन उपजिलाधिकारी और तहसीलदार सहित तहसील में तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों के रवैए में कोई परिवर्तन नहीं है। बताया कि आज उपजिलाधिकारी द्वारा वार्ता का आमंत्रण प्राप्त हुआ है। इसको लेकर शनिवार को बैठक कर विचार-विमर्श के बाद उनसे वार्ता की जाएगी। उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता ने बताया कि अधिवक्ताओं से कई बार वार्ता की गई है। छोटी-छोटी बातों से अधिवक्ता नाराज होकर धरना पर चले जाते हैं। जल्द बैठकर सब कुछ ठीक कर लिया जाएगा। इस अवसर पर रामजी राय, काजी शकील, सुरेन्द्र प्रसाद, उमाकांत द्विवेदी, अनिल सिंह, काशीनाथ राय, आशुतोष राय, अशोक सिंह, रामजी राम, मेराज हसन, फैसल होदा संजय दूबे, राजवंश यादव, पंकज तिवारी आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता गोरख नाथ सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें