फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन जोड़ते समय करेंट से झुलसा लाइनमैन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के चित्रकोनी गांव में शनिवार देर शाम ट्रांसफार्मर में लाइन जोड़ते समय करंट लगने से एक प्राइवेट लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के चित्रकोनी गांव निवासी हरिदेव सिंह का बेटा विंध्याचल सिंह (45) प्राइवेट लाइनमैन है। वह देर शाम चित्रकोनी गांव में ट्रांसफार्मर में कनेक्शन जोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक आपूर्ति शुरू होने पर वह करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल 108 नंबर एंबुलेंस बुलाकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में एक्सईएन महेंद्र मिश्रा ने बताया कि शाम को तीन से पांच बजे तक रोस्टरिंग का समय होता है। उस दौरान ग्रामीणों के अनुरोध पर लाइनमैन विंध्याचल नए ट्रांसफार्मर में कनेक्शन जोड़ने लगा। इसी दौरान आपूर्ति शुरू होने पर वह करंट की जद में आ गया। उसने काम करने के लिए न ही विद्युत अधिकारियों को सूचना दी थी और न ही विद्युत उपकेंद्र से शटडाउन ही लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें