फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी की लड़ाई में रामधारी पहलवान की रही महत्वपूर्ण भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली(गाजीपुर)। रामधारी पहलवान की 12वीं पुण्यतिथि पर ब्लाक मुख्यालय परिसर देवकली में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में आजादी के आंदोलन में उनके योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण से कर किया। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में रामधारी पहलवान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। अपनी लोकप्रियता की वजह से वह लगातार कई वर्षों तक ब्लाक प्रमुख रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार आरक्षण समाप्त करने के लिए साजिश कर रही है। सपा शासनकाल में अफवाह फैलाई गई कि पुलिर्स में यादवों की भर्ती की गई। यादव वर्ग के लड़के सङकों पर दौड़ते है, मेहनत करते है तो पुलिस में भर्ती होते हैं। भाजपा शासनकाल में अपराध चरम सीमा पर है। हत्या, लूट, चोरी, राहजनी, बलात्कार बढ़ रहे हैं। समाजवादी पिछङा वर्ग उत्तर प्रदेश के प्रादेशिक अध्यक्ष दयाराम प्रजापति ने कहा पूरे देश में एक वर्ग को दूसरे वर्ग से लड़ाने का कार्य भाजपा कर रही है। शिलान्यास पूजन जयप्रकाश दास फलहारी ने किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, जंगीपुर के विधायक डा. विरेंद्र यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष फेंकन यादव, संतोष यादव, छोटेलाल यादव, कमलेश यादव, देवेंद्र यादव, पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, ब्लाक प्रमुख माधुरी यादव, देवनाथ कुशवाहा, कन्हैया यादव, तहसीलदार यादव, नन्हकू यादव, तहसीन अहमद, रामाधार यादव, नितिल यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता सोनू पहलवान एवं संचालन विजयशंकर यादव ने किया। अंत कार्यक्रम के संयोजक सच्चेलाल यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें