फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर डाक कर्मियों ने किया भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ (एनएफजीई) नई दिल्ली के आह्वान पर मंगलवार को मंडलीय कार्यालय में एक दिवसीय भूख हड़ताल का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मांगे मानी जाने तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रामीण डाक सेवकों के सातवें पे कमीशन की रिपोर्ट की भारत सरकार द्वारा (कमलेश चंद्रा की रिपोर्ट) को लागू न करके अपनी हठधर्मिता अपनाते हुए मनमाने ढंग से रिपोर्ट लागू किया गया, जिससे पूरे देश में ग्रामीण डाक सेवकों में असंतोष व्याप्त है। कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगों को मान नहीं लेती, तब तक हम अपना आंदोलन जारी रखेंगे। इसी क्रम में सर्किल स्तर पर चार अक्तूबर को चीफ पोस्ट मास्टर जनरल मुख्यालय पर धरना होगा। इसके बाद भी यदि सरकार हमारी मांगों के प्रति गंभीरता से विचार नहीं करती है तो 10 अक्तूबर को दिल्ली में भूख हड़ताल किया जाएगा। इस अवसर पर रविंद्र कुमार राव, विश्वानंद तिवारी, श्यामनरायन राम, तेजबहादुर राय, लल्लन तिवारी, जमालुद्दीन खां, मंगरू राम, रणधीर सिंह, सुखराम सिंह, शिवमुनि तिवारी, रमेश सिंह, उपेंद्र सिंह, महेंद्र राय, विनय तिवारी, घुरभारी यादव आदि ने अपना विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता घनश्याम सिंह एवं संचालन ग्रामीण डाक सेवक मंत्री अशोक कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें