फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में पूर्व सैनिक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के मेदनीपुर त्रिमुहानी के पास साइकिल सवार को बचाने में बाइक सवार पूर्व सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। वाहन चेकिंग कर रहे पुलिस अधिकारी ने घायल को उपचार एक प्राइवेट अस्पताल में भेजवाया।
विज्ञापन

रेवतीपुर बहोरिक राय पट्टी निवासी शिवमुनि यादव का पुत्र पूर्व सैनिक राधेश्याम सिंह यादव (45) किसी कार्य से बाइक से शहर में गया था। काम समाप्त होने के बाद वह घर लौट रहा था। इसी दौरान करीब सात बजे मेदनीपुर त्रिमुहानी के पास अचानक एक साइकिल सवार सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर राधेश्याम गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पर वाहन चेकिंग कर रहे थाना के उपनिरीक्षक अजीत कुमार पांडेय ने तत्काल अपने वाहन से घायल को हमीद सेतु स्थित एक प्राइवेट अस्पताल भेजवाया। इसके बाद दुर्घटना की सूचना घायल के परिजनों को दी। सूचना के कुछ ही देर बाद परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें