गाजीपुर। समाजसेवी तथा लोकतंत्र सेनानी बाबूलाल मानव की ओर से रविवार को जिला अस्पताल में भरती सभी मरीजों को दूध उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर करीब सवा कुंतल दूध का वितरण किया गया। उन्होंने बताया इस काम को करने पर उन्हें काफी सुकून मिलता है। करीब दो वर्ष से वह महीने में एक दिन दूध का वितरण करते हैं। अस्पताल में दूध वितरण के समय मुख्य चिकित्साधिकारी डा. गिरीशचंद्र मौर्य, अमरनाथ मौर्य , गौरीशंकर यादव, अभिषेक यादव, शुभम कुमार, रवि यादव, राजन मिश्रा, सुजीत सिंह, आशुतोष दीक्षित, अभिषेक गुप्ता, अनूप यादव आदि मौजूद रहे।