फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन की कामयाबी को संगठनों ने कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर नौ अगस्त को आयोजित धरना-प्रदर्शन को कामयाब बनाने को लेकर विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने कमर कस ली है। आरटीआई परिसर में मंगलवार को हुई सीनियर बेसिक शिक्षक संघ की बैठक में प्रादेशिक शिक्षक संघ के आह्वान पर गुरुवार को होने वाले धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्थन देेने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष अरुण पांडेय ने उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक संख्या में धरना कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। इस अवसर पर पारसनाथ सिंह, विजयबहादुर यादव, अजय द्विवेदी, सुभाष सिंह, अरविंद सिंह, ओमप्रकाश सिंह, कैलाशनाथ दुबे, सचिदानंद राय, शशिकांत राय, हरेराम यादव, रामचंदर राम आदि उपस्थित थे। संचालन महामंत्री ज्ञानेंद्र सिंह ने किया। उधर, राजकीय वाहन चालक संघ की विकास भवन परिसर स्थित कार्यालय में हुई बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के साथ कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार किया गया। प्रांतीय पदाधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराने का निर्णय लिया। नौ अगस्त को कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच की ओर से आयोजित धरना-प्रदर्शन को कामयाब बनाने की बात कही। इस अवसर पर मुखलाल भारती, सूबेदार यादव, राजेश कुमार, शंभू गुप्ता, कन्हैया गुप्ता आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता वीरेंद्रनाथ सिंह और संचालन रामकुंवर सिंह कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें