फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक नीति से देश में आर्थिक विषमता बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भारतीय खेत मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सांसद विश्वनाथ शास्त्री ने कहा कि उदारीकरण, निजीकरण, भूमंडलीकरण की आर्थिक नीति से देश में आर्थिक विषमता बढ़ी है। इस लिए शोषण पर आधारित वर्तमान सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक व्यवस्था में आमूल-चूल परिवर्तन जरूरी है। यह बात उन्होंने भुआलचक पार्टी की शाखा की बैठक में शुक्रवार को कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकारों ने अपने वादे पूरे नहीं किए। इसके खिलाफ पार्टी की ओर से चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाना होगा।
शाखा मंत्री रामलखन ने स्थानीय समस्याओं की रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में यह निर्णय हुआ कि अगर जिले में लोगों को प्रशासन की ओर से कोटे से राशन देने की व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन होगा। इस अवसर पर दिनेश प्रजापति, सतीश यादव, जंगबहादुर यादव, माधव सिंह एवं चंद्रमा यादव ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता मोती शर्मा ने की। इसी क्रम में पार्टी की ओर से सिखड़ी चट्टी पर सार्वजनिक सभा आयोजित की गई। इसमें पार्टी के जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि काला धन खत्म करने एवं भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने के नाम पर केंद्र में सरकार बनी लेकिन इसमें वृद्धि ही हुई है कहीं पर इसमें कमी नहीं दिखाई दे रही है। उन्होंने नौ अगस्त को रेलवे स्टेशन से निकलने वाले जुलूस में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। सभा में सह सचिव रामअवध, फूलमैन, सूबेदार यादव, रामजन्म राम, अवधनारायण, राजेंद्र गौड़ ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता रामपूजन राजभर एवं संचालन रमेशचंद्र पाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें