फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच करते पकड़े जाने पर लगेगा अर्थदंड

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। विकास खंड के राजापुर ग्राम पंचायत में मंगलवार को ग्रामवासियों की खुली बैठक में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बन रहे शौचालयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। खुले में शौच करते पकड़े जाने पर अर्थदंड लगाए जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता कर रही ग्राम प्रधान गीता राय ने बताया कि प्रत्येक परिवार का शौचालय कार्ड बनवाया जाएगा। सभी के घरों में शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है, जिसे जल्द से जल्द तैयार कर लिया जाएगा। जिस परिवार में शौचालय नहीं है, उसे तब तक राशन नहीं दिया जाएगा, जब तक की उसका शौचालय बनकर तैयार न हो जाए। बैठक में सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र व्यक्तियों को उन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन एवं वृद्धा पेंशन का सर्वे फार्म आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया और कहा गया कि आप उनके घरों पर जाकर फार्म भरवाएं और जिस परिवार में जाएं, उन्हे स्वच्छता से संबंधित जानकारी देते हुए अपने घर के आसपास साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित करें। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि किसी भी व्यक्ति को खुले में शौच करते पकड़ा गया तो अर्थदंड लगाया जाएगा। उसके बाद भी वह नहीं मानता है तो शौच करते पकड़े जाने पर प्रशासनिक कार्यवाही कराई जाएगी। शौचालय नहीं बनवाने पर परिवार को अनाज नहीं दिया जाएगा। प्रत्येक परिवार का शौचालय कार्ड बनाया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अश्वनी कुमार राय, क्षेत्र पंचायत सदस्य अरुण कुमार राय, ग्राम पंचायत अधिकारी सूर्यभान कुमार राय, ग्राम पंचायत के सदस्यगण बृजेश राय, नगदू यादव, सुरेश यादव, अंजनी चौबे, दिनबंधु कुशवाहा, रामानंद राजभर, तूफानी यादव, धनंजय तिवारी, परशुराम राजभर, स्वच्छता ग्राही रविकांत राय, देवशरन राजभर, टिंकू राय, शिवम राय, मुकुंद राय, फूलचंद गुप्ता, कृष्णानंद राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें