फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में कूड़ा-कचरा न फेंकने की अपील की

Sun, 22 Jul 2018 11:44 PM IST
गाजीपुर
विज्ञापन
गंगाघाट की सफाई करते पदाधिकारी।
विज्ञापन
गाजीपुर। स्वच्छता अभियान के तहत रविवार को आदि शक्ति सेवा संस्थान से जुड़े सदस्यों ने नगर के चीतनाथ स्थित रामघाट (नकटवा) और शिव मंदिर की साफ-सफाई की। इधर-उधर फैली गंदगी की सफाई कर उसे घाट से दूर ले जाकर फेंका। लोगों को गंगा में गंदगी न फैलाने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

संस्थान के एक दर्जन से अधिक सदस्य घाट पर झाड़ू और फावड़ा लेकर पहुंचे और मां गंगा का जयकारा लगाते हुए सफाई अभियान में जुट गए। सदस्यों ने घाट की सीढ़ियों पर इधर-उधर उगी घास, सीढ़ी पर जमी मिट्टी की सफाई करते हुए इधर-उधर फैले कूड़ा-कचरा को बटोरकर एक जगह एकत्र किया। इसके बाद उसे घाट से दूर ले जाकर फेंका। इस मौके पर सदस्यों ने गंगा घाट पर मौजूद लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि गंगा को स्वच्छ रखना हमारा कर्तव्य है। लोगों से अपील की कि गंगा और घाट पर गंदगी न फैलाएं। गंगा में फूल-माला, अगरबत्ती सहित अन्य कूड़ा-कचरा न फेंके। गंगा में स्नान करते समय साबुन और शैंपू का प्रयोग न करें, इसमें केमिकल होता है। इससे गंगा का पानी प्रदूषित होगा। मौजूद लोगों को इस बात का संकल्प दिलाया कि वह गंगा में गंदगी नहीं फेंकेंगे। सदस्यों ने घाट पर स्थित शिव मंदिर की भी साफ-सफाई की। कहा कि सफाई अभियान लगातार चलता रहेगा। साफ-सफाई करने वालों में रवि यादव, अभिषेक यादव, विनीत गुप्ता, आशुतोष दीक्षित, अमित श्रीवास्तव, विनय कुमार, राहुल कुशवाहा, संदीप सिंह सोनी, शुभम वर्मा तथा सुजीत सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें