फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोदकर छोड़ा गया नाला, आवामन में परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजीपुर। नगर के महुआबाग से तिलनकल कॉलोनी होते हुए सकलेनाबाद जाने वाले मार्ग पर पहाड़ खां के पोखरा के पास मरम्मत के नाम पर करीब एक सप्ताह से नगरपालिका द्वारा नाला खोदकर छोड़ा गया है। इसकी वजह से आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चारपहिया वाहनों के निकलने के दौरान जहां जाम लग रहा है, वहीं रात के अंधेरे में बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। बावजूद इसके नपा कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराने को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

नगर के महुआबाग चौराहा से तिलकनगर कॉलोनी होते हुए सकलेनाबाद, लंका जाने मार्ग पर पहाड़ खां के पोखरा के पास मरम्मत के लिए नाला खोदा गया है। खुदाई से निकली मिट्टी को सड़क पर फैला दिया गया है। इससे आवागमन करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के दूसरे किनारे से लोग परेशानियों के बीच आने-जाने को विवश है। आमने-सामने से छोटी चारपहिया वाहनों के आने के दौरान एक वाहन को गड्ढा से पहले रुकना पड़ रहा है। दूसरा वाहन पार होने के बाद वह निकल पा रही है। इस दौरान जाम लग जा रहा है। खासकर रात के अंधेरे में बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। मुहल्लावासियों ने नगरपालिका का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द से नाला के मरम्मत कार्य को पूरा कराने की मांग की है, जिससे लोगों की परेशानियां खत्म हो सके। इस संबंध में नगरपालिका ईओ उमेशचंद्र ने कहा को मरम्मत के लिए नाला की खुदाई कराई गई है। एक-दो दिन के अंदर नाला को दुरुस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें