फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी के रीढ़ होते हैं कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
वहिदानगर। भाजपा डीघ मंडल के सेक्टर प्रभारी, सेक्टर संयोजक एवं बूथ अध्यक्षों की एक बैठक शुक्रवार को बेरवां पहाड़पुर स्थित महाविद्यालय परि सर में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि रहे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य और पूर्व सांसद पं. गोरखनाथ पांडेय ने लोकसभा चुनाव-19 को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का ऐतिहासिक विकास हुआ है। कई साहसिक योजनाओं को चलाकर जहां आम जन मानस को लाभान्वित किया, वहीं उनकी विदेश नीति से पूरा विश्व भारत को आदर दे रहा है। कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी हैं जिसका छोटा सा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनता है। प्रधानमंत्री देश को समृद्ध कर गरीबी हटा रहे हैं तो मोदी को हटाने के लिए और देश-प्रदेश को लूटने के लिए विपक्षी महागठबंधन कर रहे हैं। जनता सब जान रही है आप सभी कार्यकर्ता जन मेरा बूथ, सबसे मजबूत की तैयारी में लगकर जनता के बीच में बने रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीघ मंडल अध्यक्ष विधान दूबे ने किया। बैठक में हौसिला पाठक, संतोष पांडेय, अरविंद शुक्ल, बालदत्त पांडेय, दीपक मिश्र, रविश पांडेय, आनंद शुक्ल, बृजेश तिवारी, मातास्वरूप ,सुरेश मिश्र, रामकृष्ण, दिलीप मान सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें