सुहवल(गाजीपुर)। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक स्थानीय पार्टी कार्यालय पर र विवार को हुई। इसमें आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव की तैयारी में जुटकर पार्टी को सफलता दिलाने का आह्वान किया गया। सपा सरकार के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का भी निर्देश दिया गया।
बैठक में सेक्टर प्रभारी योगेंद्र यादव ने कहा कि जिस तरह से उपचुनाव में एक के बाद एक महा गठबंधन को सफलता मिल रही है उससे अभी निश्चित हो चुका है कि आने वाले समय में मतदाता सत्ताधारी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। जनता वर्तमान सरकार से त्रस्त हो चुकी है। भाजपा सरकार में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। प्रदेश में महिलाएं पूरी तरह से असुरक्षित हो चुकी हैं। बेरोजगारी के चलते युवा इधर-उधर भटक रहे हैं। कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। वह निर्भीक होकर पार्टी के लिए कार्य करें। वर्तमान स्थिति को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं, बूथ प्रमुखों, सेक्टर प्रमुखों की जिम्मेदारी काफी बढ़ गई है। बैठक में देश-प्रदेश में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार, महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस मौके पर भीम यादव, गणेश यादव, गौतम यादव, मुमताज, नरेंद्र पासवान, नसीम राईनी, दीपक कुशवाहा, ओमप्रकाश यादव, महेंद्र, रमेश, सत्या आदि उपस्थित थे।