मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर चंद्रा कमेटी की रिपोर्ट लागू करने के समर्थन में शुक्रवार को ग्रामीण डाक सेवकों ने उप डाकघर कार्यालय से जुलूस निकाला। केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी करते हुए शहीद पार्क मुहम्मदाबाद तक आए, वहां से वापस उप डाकघर कार्यालय में जाकर सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने सरकार की गलत एवं भेदभावपूर्ण नीतियों की भर्त्सना की। चेताया कि जब तक सरकार हमारी मांग नहीं मान लेती है तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। जीडीएस कर्मचारी पिछले 22 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवा पूरी तरह से बंद पड़ी है। सभा में श्रीनाथ सिंह यादव, शिवानंद तिवारी, बब्बन सिंह, महेंद्र नाथ राय, अशोक सिंह, अंजनी कुमार चौबे, कैलाश सिंह कुशवाहा, राकेश यादव, जयप्रकाश यादव, मारकंडेय यादव, उपेंद्रनाथ राय, अनिल कुमार राय, सतेंद्र राय, दाता यादव, चंदन राय, तेजबहादुर राय, केदार यादव, ओमकार राय, विनीत यादव, सतेंद्र बहादुर सिंह, लल्लन राय, विनोद यादव, नूरूल अंसारी, रामदुलार राम, भीम राम आदि ने विचार व्यक्त किया। सभा की अध्यक्षता बृजनाथ राय एवं संचालन जीडीएस के संरक्षक श्रीनाथ सिंह यादव ने किया।