मुहम्मदाबाद/देवकली (गाजीपुर)।
ब्लाक स्तरीय सहकारी संघों के सभापति, उप सभापति एवं अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का निर्वाचन शनिवार को समिति कार्यालयों पर निर्विरोध संपन्न हुआ। यूसुफपुर सहकारी संघ के सभापति विजयशंकर राय निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचन अधिकारी ईश्वरचंद्र राय की देखरेख में निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हुई।
सहकारी संघ के नेताओं रविकांत राय, देवेश कुमार राय, लक्ष्मण राम, कृपाशंकर राय, राजीव राय, विनोद कुमार उपाध्याय, नारायण तिवारी आदि ने श्री राय को माला पहनाकर बधाई दी। करीमुददीनपुर सहकारी संघ पर काफी गहमागहमी के बीच सहकारी संघ का चुनाव संपन्न हुआ। इसमें काशीनाथ राय सभापति एवं राजेश यादव उप सभापति निर्विरोध निर्वाचित हुए। अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों में जिला सहकारी बैंक गाजीपुर के लिए ओंकारनाथ राय, दिनेशचंद्र राय, सुभाषचंद्र पांडेय एवं हरेंद्र, जिला सहकारी संघ गाजीपुर के लिए राजमुनी देवी, विनोद कुमार राय, दिनेशचंद्र राय एवं हरेंद्र, यूसुफपुर सहकारी क्रय-विक्रय समिति के लिए राजेश यादव एवं रामप्रसाद राम प्रतिनिधि निर्वाचित हुए। निर्वाचन अधिकारी अशोक सिंह एवं सचिव अवनीश कुमार चतुर्वेदी की देखरेख में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। मौके पर ग्राम प्रधान राजेश राय, उपेंद्रनाथ राय, नरसिंह यादव, अजय कुमार राय, रामनारायण पांडेय, जनार्दन राय, लल्लन पांडेय आदि उपस्थित रहे। ताजपुर सहकारी संघ के चुनाव में पारसनाथ सिंह सभापति, प्रदीप कुमार सिंह उपसभापति, जिला सहकारी संघ गाजीपुर के प्रतिनिधि प्रदीप कुमार सिंह, प्रेमशंकर, प्यारेमोहन गिरी, विश्वनाथ सिंह, जिला सहकारी बैंक के लिए गोरखनाथ राम, पारसनाथ सिंह, प्यारेमोहन गिरी एवं प्रदीप कुमार सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। नोनहरा सहकारी संघ का चुनाव निर्वाचन अधिकारी संत कुमार जायसवाल की देखरेख में संपन्न हुआ। इसमें अनीता सभापति एवं सुभाष उपसभापति निर्विरोध निर्वाचित हुए। जिला सहकारी बैंक के प्रतिनिधि प्रभावती, सुभाष, संजय, जिला सहकारी संघ गाजीपुर के प्रतिनिधि सुभाष, सुनील सिंह, राजनारायण प्रधान एवं क्रय विक्रय सहकारी समिति यूसुफपुर के प्रतिनिधि तारा एवं जहूर निर्विरोध निर्वाचित हुए।