फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद के लिए एडीएम जिला खरीद अधिकारी नामित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में आगामी गेहूं खरीद की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए अपर जिलाधिकारी को जिला खरीद अधिकारी नामित किया गया है। विभाग की ओर से खरीद के लिए संस्थाओं से क्रय केंद्र खोलने के लिए प्रस्ताव मांगा जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में इन दिनों धान की खरीद चल रही है। शासन की ओर से जिले को इस वर्ष धान खरीद का बंपर लक्ष्य निर्धारित किया गया है। दो लाख 58 हजार मीट्रिक टन खरीद के लिए विभिन्न संस्थाओं के 103 क्रयकेंद्र खोले गए हैं। अब तक जिले में लक्ष्य के सापेक्ष करीब 63 प्रतिशत यानी एक लाख 62 हजार 445.743 एमटी धान की खरीद की जा चुकी है। खरीद की अवधि 28 फरवरी को समाप्त होगी। खरीद समाप्त होने में वैसे तो अभी करीब तीन सप्ताह का समय शेष है लेकिन आगामी गेहूं खरीद की तैयारी शुरू हो गई है। गेहूं की खरीद के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को खरीद अधिकारी नामित किया गया है। इस संबंध में जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनूप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गेहूं की उत्पादकता के आंकलन के लिए कृषि विभाग को पत्र प्रेषित किया गया है। क्रयकेंद्र खोलने के लिए विभिन्न संस्थाओं से प्रस्ताव मांगा जा रहा है। मालूम हो कि बीते वर्ष शासन की ओर से जिले को एक लाख 9 हजार 500 एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। उसके सापेक्ष 36.089 प्रतिशत यानी 39 हजार 516.98 एमटी की खरीद की गई थी। उस समय विभिन्न संस्थाओं के 54 क्रयकेंद्रों को खरीद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें