फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन का इंजन फेल होने से ठप रहा यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर। दिल्ली से पटना जा रही 04002 पूजा स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन का इंजन फेल हो जाने से शुक्रवार को रेल यातायात ठप हो गया। मौके पर पहुंचे रेल अधिकारियों ने ट्रेन के इंजन को ठीक कर घंटों बाद यातायात बहाल करवाया। इस दौरान रेलमार्ग के विभिन्न स्टेशनों पर कई ट्रेनें जहां की तहां खड़ी रही।
विज्ञापन

पूजा स्पेशल डाउन एक्सप्रेस का चौसा रेलवे स्टेशन पार करते ही पवनी कमरपुर हाल्ट के पास इंजन फेल हो गया। इंजन फेल होने की जानकारी चालक ने दानापुर कंट्रोल एवं बक्सर स्टेशन मास्टर को दी। तकनीकी टीम ने जांच के बाद बताया कि ओएचई में फाल्ट से कमी आई है जिससे ट्रेन का चक्काजाम हो गया। पूजा स्पेशल के मेन डाउन लाइन पर खड़े होने के कारण ट्रैक पर आवागमन बाधित हो गया। इस दौरान 63264 मुगलसराय पटना मेमो पैसेंजर गहमर में, 13252 जनसाधारण दिलदारनगर में, 13131 अपर इंडिया एक्सप्रेस जमानिया और 12402 मगध एक्सप्रेस को धीना स्टेशन सहित आधा दर्जन ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोका गया। इससे रेल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलवे के एआरटी विभाग के इंजीनियर एवं अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर खड़ी पूजा स्पेशल सुपरफास्ट का इंजन ठीक कराकर गाड़ी को आगे के लिए रवाना किया इस दौरान पांच घंटे तक ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा। मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ओएचई में फाल्ट होने से इंजन में खराबी आई थी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें