फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर से वापस आए कैडेटों का हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। थल सैनिक शिविर से वापस आए दो एनसीसी कैडेटों को मुख्य अतिथि पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार सिंह ने सम्मानित किया। साथ ही महाविद्यालय के खेल मैदान कैडेटों को ट्रेनिंग भी प्रदान की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि थल सैनिक शिविर में पूरे देश से कुछ गिने-चुने कैडेटों का ही चयन होता है। इसका आधार फायरिंग तथा विभिन्न तरह के साहसिक प्रशिक्षण के बाद दिल्ली तक पहुंचते हैं। कहा कि महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है कि दोनों कैडेट कुंदन भारद्वाज और मीना यादव ने महाविद्यालय का नाम रौशन किया है। कहा कि इस तरह के शिविर के माध्यम से कैडेटों में शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। इससे कैडेट अपने अंदर एक अच्छे चरित्र का निर्माण कर सकते है। एनसीसी ऑफिसर डी आर सिंह ने कहा कि थल सैनिक शिविर को सफलता पूर्वक संपन्न करने वाले कैडेट महाविद्यालय के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। भविष्य में अपने मेहनत एवं लगन से आगे बढ़ते हुए राष्ट्र तथा महाविद्यालय का नाम रोशन करते रहेंगे। इस मौके पर बद्रीनाथ सिंह, समर बहादुर सिंह, डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. संजय चतुर्वेदी, मनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे। संचालन डी आर सिंह और आभार संयुक्त सचिव कृपाशंकर सिंह ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें