फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

87 ने नाम लिए वापस

Tue, 06 Oct 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में होने वाले चुनाव की नाम वापसी की प्रक्रिया मंगलवार को संपन्न हो गई।
विज्ञापन


इस दौरान जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 87 उम्मीदवारों की तरफ से नाम वापस लिया गया।

आठ दावेदारों का निर्विरोध चयन तय हो गया है। बाद में चुनाव मैदान में मौजूद प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्न का आवंटन किया गया। 


दूसरे चरण में जमानिया, रेवतीपुर, भदौरा एवं भांवरकोल विकासखंड में जिला पंचायत सदस्य के 17 पद एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की 430 सीट के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न हो गई।
विज्ञापन



रिटर्निंग अधिकारी विद्याशंकर सिंह ने बताया कि 4 प्रत्याशियों ने  नामांकन वापस ले लिया। 246 दावेदारों के बीच चुनावी घमासान होगा।

जमानिया ः रिटर्निंग अधिकारी अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि 18 ने नाम वापस ले लिया। अब 669 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। तीन प्रत्याशियों बलवंत सिंह, श्याम बिहारी एवं जयराम सिंह यादव का निर्विरोध चयन तय माना जा रहा है। सुहवलः  रेवतीपुर विकासखंड की 90 सीट के लिए नामांकन पत्रों की जांच के बाद 499 उम्मीदवारों में से 29 प्रत्याशियों ने पर्चा वापस ले लिया। अब 470 प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन


भांवरकोलः  रिटर्निंग अधिकारी डा. एसपी यादव के अनुसार, 16 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया। 429 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें