पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में होने वाले चुनाव की नाम वापसी की प्रक्रिया मंगलवार को संपन्न हो गई।
इस
दौरान जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 87 उम्मीदवारों की तरफ से नाम
वापस लिया गया।
आठ दावेदारों का निर्विरोध चयन तय हो गया है। बाद में चुनाव
मैदान में मौजूद प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्न का आवंटन किया गया।
दूसरे
चरण में जमानिया, रेवतीपुर, भदौरा एवं भांवरकोल विकासखंड में जिला पंचायत
सदस्य के 17 पद एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की 430 सीट के लिए नाम वापसी
की प्रक्रिया संपन्न हो गई।
रिटर्निंग अधिकारी विद्याशंकर सिंह ने बताया कि
4 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया। 246 दावेदारों के बीच चुनावी
घमासान होगा।
जमानिया ः रिटर्निंग अधिकारी अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि 18
ने नाम वापस ले लिया। अब 669 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। तीन
प्रत्याशियों बलवंत सिंह, श्याम बिहारी एवं जयराम सिंह यादव का निर्विरोध
चयन तय माना जा रहा है। सुहवलः रेवतीपुर विकासखंड की 90 सीट के लिए
नामांकन पत्रों की जांच के बाद 499 उम्मीदवारों में से 29 प्रत्याशियों ने
पर्चा वापस ले लिया। अब 470 प्रत्याशी हैं।
भांवरकोलः रिटर्निंग अधिकारी
डा. एसपी यादव के अनुसार, 16 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया। 429
प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।