भीमापार में बंद पड़ी साधन सहकारी समिति संवाद
गाजीपुर। सहकारिता विभाग की ओर से डेढ़ साल पहले दावा किया गया था सहकारी समितियों पर अब खाद वितरण के साथ ही अन्य सुविधाएं भी किसानों को दी जाएंगी।
वहीं शासन की मंशा थी कि जिले में साधन सहकारी समितियों पर कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की सुविधा दी जाए। लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण शासन की मंशा को पलीता लग गया है।
जिले में 185 साधन सहकारी समितियां हैं। सीएससी का संचालन तो दूर की बात है, 45 प्रतिशत यानी 83 साधन सहकारी समितियों पर ताला लटका हुआ नजर आया।
जहां ताला खुला था, वहां सीएससी की सुविधा नहीं थी। शासन की योजना के तहत साधन सहकारी समितियों को अपडेट करते हुए सीएससी का संचालन किया जाना था।
ताकि किसानों को समितियों पर खाद के साथ ही आय, खतौनी, जाति, निवास आदि प्रमाण पत्र बनवाने के साथ ही बिजली बिल जमा करने की सुविधा मिल जाएगी। लेकिन साधन सहकारी समितियों पर सीएससी का संचालन न होने के कारण किसानों को पहले की तरह ब्लॉक और तहसील का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
भीमापार में बंद पड़ी साधन सहकारी समिति संवाद
भीमापार में बंद पड़ी साधन सहकारी समिति संवाद