फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 30 मिनट में 8.2 एमएम बारिश, बढ़ गई उमस, एक डिग्री गिरा अधिकतम तापमान

विज्ञापन
बारिश के दौरान शहर के मालगोदाम रोड पर सिर ढंककर जाती महिला व युवतियां। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर में शुक्रवार को दोपहर में आधे घंटे तक बारिश हुई। इस दौरान 8.2 एमएम बारिश दर्ज हुई। बारिश के बाद धूप हो गई। इससे उमस बढ़ गई। इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश होने के कारण अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। इसके कारण अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से घटकर 36 पर आ गया।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में गिरावट बारिश के कारण जरूर आई, लेकिन उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ाने का काम किया। लोगों का कहना था कि बारिश के बाद धूप नहीं होती, तो वातावरण में उमस नहीं होता। बारिश होने केे बाद धूप होने से धरती के नीचे से आंच निकल रही थी। इस तपन को हर कोई महसूस कर रहा था। वहीं सुबह भी खिली धूप हुई। लेकिन, दोपहर में अचानक मौसम ने करवट ली। इसके बाद आसमान में बादल छा गए। कुछ देर बाद ही बादल बरसने लगे। पीजी कॉलेज वेधशाला के प्रेक्षक मदन गोपाल दत्ता ने बताया कि आधे घंटे में 8.2 एमएम बारिश हुई। एक-दो दिन में बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान में उतार-चढ़ाव बरकरार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें