गाजीपुर। आईसीएसई एवं आईएससी बोर्ड की दसवीं एवं बारहवीं कक्षा के नतीजे मंगलवार को दिन में घोषित कर दिए गए। घोषित नतीजों के अनुसार दसवीं में 95 प्रतिशत अंकों के साथ सेंट जान्स स्कूल गाजीपुर की आस्था एवं बारहवीं में वाणिज्य वर्ग में सेंट जान्स स्कूल की ज्योति केडिया 96 प्रतिशत तथा विज्ञान वर्ग में 95.6 फीसदी अंकों के साथ सेंट जान्स स्कूल के ही अजीत कुशवाहा अव्वल रहे।
बोर्ड की ओर से मंगलवार को दिन में जारी परीक्षा परिणाम के अनुसार दसवीं कक्षा में सेंट जान्स गाजीपुर की अवनि पांडेय 94.83, प्रगति तिवारी 94.66, ईशान 94.33, आलोक सिंह 94.16 कृति बरनवाल एवं अक्षत केडिया 93.83, लशमीत कौर 93.66, हिमांशु तिवारी 93.5, सुहाना पांडेय एवं जाह्नवी श्रीवास्तव 93.16, अरजीत सिंह 92.83, अनन्या सिंह, हिमांशी एवं रिया अग्रवाल 92.33, साक्षी गुप्ता 92.16, प्रिया 91.83, गरिमा 91.33, अंशुल 91, उमंग 90.83, प्रशांत 90.5 तथा संस्कृति को 90.33 फीसदी अंक मिले। बारहवीं में विज्ञान वर्ग में इसी स्कूल की अनुष्का यादव 95.2, अमन कुमार यादव 93.8, आदित्य सिंह 92.4 तथा येमीन अब्बास ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। वाणिज्य वर्ग में भी इसी स्कूल की सलोनी तिवारी 88.2, कृतिका जायसवाल 81.6, आस्था यादव 81.4 एवं कोमल सिंह को 80.4 फीसदी अंक प्राप्त हुआ। जमानिया संवाददाता के अनुसार स्थानीय सेंट मेरीज स्कूल में दसवीं एवं बारहवीं कक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। बारहवीं वाणिज्य वर्ग में मोहम्मद तस्लीम खां 93, श्यान रहमानी 89.4, प्रिया 84.2, विज्ञान वर्ग में दानिश अहमद 90, सत्यम जायसवाल 89.2, महिमा सिंह ने 89 तथा दसवीं में श्रेष्ठा राय को 94.3 प्रतिशत अंक मिला। विद्यालय का दसवीं का परिणाम शाम सवा छह बजे तक नहीं आ पाया था। विद्यालय की ओर से बार-बार प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई थी। प्रधानाचार्य सिस्टर सीजी ने कामयाब छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।