गाजीपुर। अति प्राचीन रामलीला कमेटी की ओर रविवार की देर रात हरिशंकरी स्थित रामचबूतरा पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोजित कवि गोष्ठी में कवियों ने एक से बढ़ कर एक रचनाएं प्रस्तुत की। शायर बादशाह राही ने अपनी रचना ‘हमारे मुल्क में आती है जब यार यह होली, गिरा देती है नफरत की हर एक दीवार यह होली..’ सुना कर खूब वाहवाही लूटी। कालिद गाजीपुरी ने कहा कि नफरत को सरेआम जला दो तो यह है होली, तुम प्यार का माहौल बना दो तो है होली। इसके अलावा हैवत लखनवी, रौशन गाजीपुरी, अचानक मऊ, शकील मुबारकपुरी, नुरूल अमीन आजनी तथा अनंतदेव पांडेय अनंत ने काव्यपाठ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने लोगों को होली पर्व का शुभकामनाएं दी। समारोह में विशिष्ट अतिथि पूर्व पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, जिला प्रचारक दीनानाथ, सरदार दर्शन सिंह, विनय सिंह, अभय अग्रवाल, प्रदीप सिंह, अशोक अग्रवाल, अंशू पांडेय, अजय पाठक, जयसूर्य भट्ट, ऋषि चतुर्वेदी, अनुज अग्रवाल, राजेश प्रसाद, आनंद प्रसाद, लक्ष्मीनारायण, लव त्रिवेदी, ओमनारायण सैनी, असित सेठ, सुधीर अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, कमलेश सिंह लाला, कैलाश पांडेय, नवनीत सिंह, रासबिहारी राय, संजय कटियार, कुंवर बहादुर सिंह, नफीस अहमद, संजय राय, आनंद तिवारी, मनोज पांडेय, अन्नू पांडेय, गोपाल जी पांडेय, कामता प्रसाद, अजय चतुर्वेदी, अजय अग्रवाल, ओमप्रकाश पांडेय, शिवपूजन तिवारी उपस्थित थे। अध्यक्षता दीनानाथ गुप्त तथा संचालन मंत्री ओमप्रकाश तिवारी बच्चा ने किया।