मरदह। शांभवी शिक्षण संस्थान फेफरा का पांचवां वार्षिकोत्सव शनिवार की रात समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं की ओर से प्रस्तुत सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, युगलगीत, देशभक्ति गीत, काली नृत्य, नाटक नशा मुक्ति संदेश, ब्रजगीत, नाटक एकता, लायन स्टोरी, समूहगीत, हास्य व्यंग्य, बेटी बचाओ गीत, भोजपुरी एकांकी, समूहगान आदि की मनमोहक प्रस्तुति देखकर उपस्थित लोग मुग्ध हो गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता कुवंर रमेश सिंह एवं विशिष्ट अतिथि जगदीश सिंह दादा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि अच्छी शिक्षा के साथ छात्र-छात्राओं में अच्छे संस्कार जरूरी हैं। वार्षिक परीक्षा में अपने कक्षा में प्रथम स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं सहित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को स्मृति चिन्ह, शील्ड, प्रशस्ति पत्र मुख्य अतिथि ने देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अजय तिवारी, वैभव सिंह, ग्राम प्रधान योगेंद्र शर्मा, गुड्डू राजभर, रितेश सिंह, रामकेश यादव, प्रबंधक राममूरत सिंह, संरक्षक पूर्व प्रधान उदयभान सिंह, प्रधानाचार्य अनिल सिंह यादव, प्रदीप सिंह, वागीश पांडेय, ग्राम प्रधान रामनाथ राम, शैलेंद्र सिंह, आदि उपस्थित थे।