फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान का प्रतिशत बढ़ाने की होगी कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर निर्वाचन आयोग गंभीर है। ऐसे मतदेय स्थलों को चिह्नित किया गया है, जहां पिछले चुनाव में पचास फीसदी से कम मतदान हुआ था। इन इलाकों में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। ऐसे सबसे ज्यादा बूथ जमानिया विधानसभा क्षेत्र में हैं। गाजीपुर संसदीय सीट के लिए लोकसभा का चुनाव सातवें एवं अंतिम चरण में कराया जाएगा। 19 मई को होने वाले चुनाव को लेकर जहां राजनीतिक दलों में कशमकश तेज हो गई है वहीं प्रशासन की सक्रियता भी बढ़ गई है। पुनरीक्षण अभियान चलाकर आगामी चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की कवायद के साथ ही ऐसे बूथों को चिन्हित किया गया है जहां पिछले चुनावों में पचास प्रतिशत से कम मतदान हुआ। इन बूथों पर मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए सिस्टमैटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन (स्वीप) कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2014 में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में गाजीपुर संसदीय सीट पर 55.49 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया था जबकि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में 59.77 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। इन दोनों चुनावों में पचास प्रतिशत से कम मतदान वाले सबसे अधिक मतदेय स्थल जमानिया विधानसभा क्षेत्र के थे। बीते लोकसभा चुनाव में इस विस क्षेत्र में पचास फीसदी से कम मतदान वाले 161 बूथ थे जबकि पिछले विस चुनाव में इस विधानसभा क्षेत्र के ऐसे 96 बूथ थे। वर्ष 2017 में जखनिया विस के 19, सैदपुर जंगीपुर के 18-18, गाजीपुर एवं जहूराबाद के 14-14 तथा मुहम्मदाबाद विस के 43 मतदेय स्थलों पर 50 फीसदी से कम वोट पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें